Categories: featured

जमीन से निकलती मौत! घातक आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर बलिया!

बलिया के हजारों लोग हर घूंट के साथ जहर पीने को मजबूर है। इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोग जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें आर्सेनिक समेत कई खतरनाक रसायनों की मात्रा बढ़ गई है।

घरों में लगे चापाकल, बोरिंगों में से तो यह दूषित पानी आ ही रहा है, साथ ही नपा के द्वारा इसी प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे लोग गंदा पानी पीकर अपने स्वास्थ्य को खतरे में डालने को मजबूर हैं।

नपा के अधिकारी बेहतर पानी सप्लाई का दावा करते हैं लेकिन सप्लाई का पानी कुछ देर रखने पर पीला हो जाता है। इस समस्या पर नपा का कहना है कि जगह जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नालियों का गंदा पानी पाइप में घुस जाता है। शहर के कुछ घर ऐसे हैं जहां आरओ और फिल्टर लगे हैं। लेकिन आर्थिक रुप से कमजोर लोग आरओ खरीदने में सक्षम नहीं है। जिससे उन्हें आर्सेनिक युक्त पानी पीना पड़ रहा है।

बता दें कि नपा की ओर से क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए सात जगह जगदीशपुर, भृगु आश्रम, कचहरी, आवास विकास, बहादुरपुर व बंदुआ पर ओवर हेड टैंक बनाए हैं। यहां पानी स्टोरेज करने के बाद निर्धारित समय पर नगरवासियों को पानी की सप्लाई दी जाती है। इसके अलावा 12 जगहों पर ट्यूबवेल भी है, जहां से निर्धारित मुहल्लों में सीधे सप्लाई दी जाती है। चंद्रशेखर नगर में जल निगम की टंकी च नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है।

ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि क्लोरिन डोजर का इंतजाम है। इसके जरिए ही पानी की सप्लाई होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की जरुरत है। वहीं लोगों का भी कहना है कि पानी की आपूर्ति की व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। सिविल लाइन इलाके में पिछले कई दिनों से पानी नहीं दिया जा रहा। जिससे लोग परेशान हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुवर सिंह चौराहा पर चल रहे नाला निर्माण के चलते आपूर्ति में बाधा आ रही है।

पूरे शहर में कई जगह जल सप्लाई सुचारु रुप से नहीं हो रही और जहां रोज पानी की सप्लाई हो रही है वहां आर्सेनिक व रसायनिक तत्व वाला पानी आ रहा है। जिसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

5 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago