बलिया- पहले हुआ था विवाद फिर की दोस्ती उसके बाद हुई हत्या

बलिया : शहर से सटे गंगा किनारे दियारे में सरसों के खेत में मिले युवक मनीष कुमार के मिले कंकाल ने कई सवाल खड़ा कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर नजर दौड़ाएं तो मनीष से चार युवकों का विवाद होता है। इसके बाद ये युवक उससे दोस्ती करते हैं। फिर उसे एक सुनसान इलाके में ले जाकर मौत के घाट उतार देते हैं। मनबढ़ों की इस करतूस से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके से युवक का केवल कंकाल व उसका कपड़ा ही मिला। 13 फरवरी से लापता इस युवक की तलाश में परिवार वालों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को जब पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया तो मामला बड़ा निकला। यह घटना मनीष के परिवार पर कहर बन कर टूटी है। उसकी मां राजकुमारी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं उसके पिता लाल जी बेसुध हो गए। मनीष अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता कपड़े की दुकान चलाकर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते हैं। यह उनकी दुकान में भी सहयोग करता था। यह सब कैसे हुआ परिवार वाले समझ नहीं पा रहे हैं

मनीष की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। मामूली बात को लेकर इतनी बड़ी घटना हो जाएगी इसकी भनक तनिक भी किसी को नहीं थी। इधर सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां राजकुमारी देवी की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। तहरीर में दर्शाया गया है कि आरोपियों से पहले मनमुटाव था, इधर दोस्ती कर घटना को अंजाम दिया गया। कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज हो गया है। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

शहर के जापलिनगंज निवासी मनीष की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। 13 जनवरी को लापता होने पर परिवार के सदस्यों ने दो दिन बाद ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अंतत: बेटे की आने की आस छोड़ व पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंच गए। उनके निर्देश पर कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा कायम कर लिया गया। इसके बाद भी पुलिस इस पर गंभीर नहीं हुई। 17 जनवरी को मनीष के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ उसके साथ रहने वालों का नाम बताया। पुलिस जब उनमें से कुछ को पकड़ा तो मनीष के मौत का राज खुला। अगर पुलिस ने शुरू में ही इसे गंभीरता से लिया होता तो शायद पहले ही घटना का पता लग जाता।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago