यूपी के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई। कमलापुर थाना क्षेत्र में NH24 पर हुए हादसे में विधायक के दो गनर और ट्रक चालक की भी मौत हो गई। इस सड़क हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई।
बताया गया कि विधायक की कार के चालक के सो जाने से हादसा हुआ। NH 24 पर डिवाइडर पारकर सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़न्त हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हादसे में विधायक लोकेन्द्र सिंह के दो अंगरक्षक बृजेश मिश्रा 32 साल और दीपक कुमार 30 साल की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई। ट्रक खलासी की भी मौत हो गई। खलासी का नाम पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर विधायक के ड्राइवर सचिन सिंह चौहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीएम एसपी और भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं।
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…