शर्मनाक- चार साल की मासूम साथ दुष्कर्म

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर में चार साल के मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस के किशोर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर था।

बताया जाता है कि मासूम बालिका दिन में करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके गांव का 15 वर्षीय बृजेश राजभर उसे बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूर स्थित गेहूं के खेत में सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई और खून से लथपथ हो गयी। बताया जाता है कि किशोर ने दुष्कर्म के बाद मासूम को घर के पास लाकर छोड़ दिया। बालिका ने अपने माता-पिता को रोते-बिलखते हुए अपने साथ हुई घटना को बताया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मासूम को महिला कांस्टेबल के साथ इलाज व मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago