Categories: बलिया

बलिया – बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाला, EOW वाराणसी ने तत्कालीन ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार

बलिया। सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार (SGRY) योजना में हुए खाद्यान्न घोटाले को लेकर EOW एक्शन में है। EOW वाराणसी की टीम ने रविवार को तत्कालीन ग्राम प्रधान को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसने पेमेंट आर्डर, मस्टररोल में कूटरचना कर मजदूरों के फर्जी हस्ताक्षर के साथ ही फर्जी मजदूरों के नाम और पता अंकित करते हुए फर्जी निशानी अंगूठा बनाया था।

बता दें SGRY के तहत जिले में 2000 से 2005 तक काम के बदले अनाज योजना का संचालन हुआ। इसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी धन का गबन किया। मामला सामने आने के बाद वर्ष 2006 में 14 थानों में 51 मुकदमे दर्ज हुए 6049 लोगों को आरोपी बनाया। जिनमें तत्कालीन 3 सीडीओ, बीडीओ, सचिव, ट्रांसपोर्टर, ग्राम प्रधान, कोटेदार शामिल हैं। शासन ने 8 मुकदमों की जांच CBI और 43 के तहकीकात की जिम्मेदारी EOW वाराणसी शाखा को दी।

EOW के इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने रविवार को इलाके के गोपालपुर के तत्कालिन ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि योजना के संचालन के वक्त गोपालपुर में ग्राम पंचायत अंश से विभिन्न परियोजनाओं में मिट्टी भराई, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, सीसी सड़क और पुलिया निर्माण आदि के निर्माण में अनियमितता की गयी है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago