Categories: बलिया

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे: जमीन का बैनामा करने में बैरिया तहसील सबसे आगे, रविवार को भी हो रहा काम

बलिया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर बैरिया तहसील में तेजी से काम हो रहा है। जहां ग्रामीणों की जमीन क्रय किए जाने में बैरिया तहसील काफी आगे है। रविवार को भी जमीन के बैनामे की प्रक्रिया जारी है।

बता दें तहसील बैरिया अंतर्गत गाजीपुर बलिया मांझी घाट ग्रीन फील्ड परियोजना निर्माण के लिए ग्रामीणों की जमीन क्रय किए जाने में तहसील बैरिया में काफी तेजी दिख रही है रविवार को भी बैनामे की प्रक्रिया जारी रही। इस तरह सातों दिन बैनामे संपादित किए जाएंगे।

बलिया के पूर्व सांसद भरत सिंह, त्रिभुवन सिंह और उनके परिवार के त्रिलोकी सिंह, संजय सिंह आदि ने ग्राम इब्राहिमाबाद ऊपरवार और चांददियर के लिए बैनामा किया। इसके अलावा अभी तक कुल 134 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है जिसमें 25 हेक्टेयर कास्तकारों से और 36 हेक्टेयर सरकारी भूमि इस तरह कुल 61 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। रविवार को एक हेक्टेयर जमीन का बैनामा हुआ।

तहसील प्रशासन काश्तकारों को बलिया के विकास पथ पर जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। सुलभ आवागमन के लिए बुलेरो ई रिक्शा टेंपो इत्यादि की व्यवस्था की। कुल 500 काश्तकारों से भूमि क्रय की जा चुकी है जिसमें से 450 काश्तकारों को भुगतान भी किया जा चुका है। सभी काश्तकारों से आग्रह है कि जल्द भूमि का रेस्टोरेशन के लिए जमीन का बैनामा करा कर विकास कार्य में सहयोग करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago