बलियाः फेफना चट्टी में सोलर लाइट की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पोखरे के किनारे लगे सोलर लाइट की चार बैटरी चोर खोल कर ले गए। इसके बाद से ही दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिनों के अंदर बाजार में हुई चोरी की वारदात से लोग सहमें हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले किसी जनप्रतिनिधि ने सोलर लाइन को लगवाया था।
एक खंभे पर चार बैटरी और चार एलईडी लाइन लगने से मुख्य सड़क के आसपास रात में उजाला रहता था। दुकानदारों का कहना है कि रात में चोर बैटरी खोल कर ले गए। मौके पर तेजाब गिरे होने के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तेजाब को जमीन पर गिरा दिया गया होगा या बैटरी फूट गई होगी। इससे पहले भी बाजार में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…