Categories: बलिया

बलिया- इस स्कूल के सहायक अध्यापक की डिग्री की होगी जांच, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

बलिया। विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एक और शिक्षक के खिलाफ अब शिकायत की गई है। जहां सहायक अध्यापक जय प्रकाश मिश्र की नियुक्ति कूटरचित बीएड की डिग्री पर होने की शिकायत हुई है। गाजीपुर के निवासी शशिकांत राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की गई है। आरोप है कि प्रबंध समिति के सगे-संबंधी होने के आधार पर नौकरी दी गई है। साथ ही प्रतिलिपि संयुक्त शिक्षा निदेशक को भी प्रेषित की गई है।मामले में जांच समिति का गठन भी कर दिया है।

जांच कमेटी का गठन- जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से 16 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी, लेकिन सूचना नहीं दी गई। अब DIOS ने मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज चितबड़ागांव के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी अध्यक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बछईपुर के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार को सदस्य और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधैला के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को सदस्य नामित किया गया है।

मामले में DIOS ने आदेशित किया है कि समिति 3 सप्ताह के अंदर शिक्षक के बीएड के मूल अंक पत्र, डिग्री और विनियमितीकरण के आदेश की मूल प्रति शिक्षक से हासिल कर अधोहस्ताक्षरी के यहां पेश करे। वहीं अब जांच पूरी होने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago