बलियाः खराब हुई जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी

बलिया ज़िला अस्पताल के नए भवन में लगी सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों की असुविधा हो रही है। मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर जाकर सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है। मंगलवार शाम से मशीन खराब है, इसके बारे में इंजीनियर को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक मशीन नहीं सुधरी।

बता दें कि करीब तीन साल से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर पर प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। बुधवार को भी सुबह 30 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होना था। मंगलवार की शाम अचानक सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। जिससे मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो पाया।

सीटी स्कैन प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने बताया कि मशीन में टेक्निकल समस्या होने से कार्य नहीं कर रही है। मशीन खराब होने की सूचना मंगलवार को ही इंजीनियर को दे दी गई। गुरुवार को दोपहर तक मशीन ठीक होने की उम्मीद है, इसके बाद सीटी स्कैन शुरू कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago