बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। इस पूरे मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मामला हड़िहा कला के छतीसा गांव का है। यहां निवासी संतोष यादव मंगलवार की रात बारात में नाच देखने के लिए गया था, लेकिन लौटा नहीं। संतोष का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर एक खेत में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। परिजनों से बातचीत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…