बलिया जिला अस्पताल के प्रत्येक विभाग पर अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। अस्पताल के विभिन्न विभागों में 34 कैमरे लगाए हैं। जिनपर स्वास्थ्य निदेशालय नजर रखेगा। कार्यालय में लगाए गए कंट्रोल रूम के टीवी स्क्रीन पर पूरे दिन सीएमएस और अन्य डॉक्टर अस्पताल की गतिविधियों का जायजा ले सकेंगे।
बता दें कि अभी अस्पताल के कार्यालय से लेकर ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, वार्ड, दवा वितरण, सीटी स्कैन, वार्ड और परिसर सहित अन्य विभागों में 34 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम सीएमइस डॉ दिवाकर सिंह के कक्ष में है।
कैमरों की मदद से मरीजों की भीड़ में सक्रिय दलालों पर अंकुश लगेगा। इतना ही नहीं अस्पताल में होने वाले हंगामे व कर्मचारियों की मौजूदगी पर अस्पताल प्रशासन तथा लखनऊ मुख्यालय एक्शन ले सकता है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ तथा डॉक्टरों की तैनाती को लेकर सीएमएस कक्ष में बैठे बैठे ही अधिकारी जानकारी ले सकते हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…