Categories: बलिया

बलिया- सड़क हादसे में घायल साध्वी की इलाज के दौरान मौत, इलाके में शोक की लहर

बलिया में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साध्वी की मौत इलाज के दौरान हो गई। बता दें बलिया के NH-31 के पांडेपुर ढाला पर खड़े टेम्पो में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में टेम्पो चालक और टेम्पो पर सवार केसरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला की महंत साध्वी रामदासी देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद महंत को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान साध्वी की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की है। दरअसल बैरिया से आ रहा टेम्पो पांडेपुर ढाला पर सवारी उतार रहा था तभी नाच बाजा वालों को लेकर निकल रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अपनी जगह से लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरा।

हादसे में टेम्पो चालक पचरुखिया निवासी पंकज शाह और केशरी दास बाबा की कुटी चिंतामणि राय के टोला मठिया की महंत साध्वी रामदासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी सांसे थम गई। साध्वी के निधन से इलाके में शोक की लहर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago