Categories: बलिया

बलिया में नावों का पंजीकरण नहीं कर रहे अधिकारी, भुखमरी के कगार पर नाविक

बैरिया में गंगा और सरयू नदी में नाव परिचालन पर रोक लगा दी गई हैं। इससे तटवर्ती इलाके के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। नाव न चलने से उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रशासन का कहना है कि माल्देपुर नाव हादसे के बाद शासन के निर्देश पर बिना पंजीकरण नावों पर रोक लगाई गई है।

इधर नाविकों का कहना है कि जब शासन से जब नावों का पंजीकरण कराने का बोलते हैं तो अधिकारी नावों का पंजीकरण करने में आनाकानी कर रहे हैं। नाविक बरमेश्वर चौधरी, दशरथ चौधरी, अमर नाथ चौधरी, ज्ञान चंद्र चौधरी, हरिश्चन्द्र चौधरी भरत चौधरी, तेजबहादुर चौधरी, छोटेलाल चौधरी, रामचंद्र चौधरी, भूषण चौधरी ने मीडिया को बताया कि नाव परिचालन बंद होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उनका परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

नाविकों ने बताया कि स्थानीय तहसील में शिवपुर सतीपाट भुसौला, दुबेछपरा, रामगढ़, दुर्जनपुर पचरुखिया आदि गंगा घाटों पर नाव परिचालन के लिए अनुमति मांगी थी। तहसीलदार ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। ऐसे में नाविकों ने उपजिलाधिकारी से पंजीकरण के लिए गुहार लगाई है।

इसको लेकर उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि यह मामला तहसीलदार के अधीन है। नावों के पंजीकरण तहसीलदार को आदेश पत्र भेजा गया है। तहसीलदार सरकारी कार्य के चलते बाहर है। उनके आने पर नावों का पंजीकरण कराकर पाटों पर नावों का परिचालन शुरू कराया जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago