Categories: बलिया

बलिया में माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन के लिए हो रहा सत्यापन, कई मकान और दुकानों पर संकट !

बलिया को जाम से राहत दिलाने के लिए माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.455 किमी लंबे फोरलेन निर्माण का काम अब धरातल पर उतरने लगा है। जिसकी जिम्मेदारी PWD को मिली है। माल्देपुर मोड़ से नाला निर्माण भी हो रहा है। फोरलेन की जद में कई मकान और दुकानें आ रही हैं। क्योंकि कम से कम 18 मीटर चौड़ाई की जरूरत है। जमीन कम पड़ी तो संबंधित निर्माण कराने वालों को नोटिस जारी होगा। इसको लेकर NH-31 किनारे के लोगों में खलबली मची है।

बता दें करीब 8 महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने और दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृत किए थे यह मार्ग पहले NHAI के जिम्मे था लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माणकार्य भी NHAI के पास होने के कारण माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी PWD के निर्माण खंड को दी गई।


अब लोक निर्माण विभाग की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से फोरलेन के दोनों तरफ बनने वाले नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस बीच कार्यदायी संस्था की ओर से NH-31 के पटरियों तक बने कई मकान और निर्माण को चिह्नित किया है। अब PWD चिह्नित मकानों के पास सड़क निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता का सत्यापन करा रहा है।

यातायात को मिलेगी ‘रफ्तार’- NH- 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक कई जगह जाम प्वाइंट बने हुए हैं। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा इस मार्ग पर लागू नो इंट्री से भी भारी वाहनों को मुक्ति मिल जाएगी।


इधर लोक निर्माण विभाग में निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण को चिह्नित कर रिपोर्ट दी है। विभाग की ओर से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। मौके पर जमीन पर कम होने पर ही निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई होगी। कोशिश है कि किसी का निर्माण नहीं तोड़ना पड़े। नाला निर्माण का कार्य शुरू है, लोगों को सड़क की जमीन स्वत: खाली कर देना चाहिए ताकि निर्माण में बाधा न आए।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago