राजनीति का मूल मंत्र होता है छात्रसंघ : सांसद रवींद्र कुशवाहा

बैरिया (बलिया) : श्री सुदिष्ट बाबा स्नाकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के प्रांगण में छात्रसंघ वर्ष 2017-18 का उद्घाटन किया गया।

शनिवार को मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र ¨सह ने मां सरस्वती व द्वाबा के मालवीय स्व. बाबू मैनेजर ¨सह के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर छात्रसंघ का उद्धाटन किया। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति का मूल मंत्र होता है। छात्रसंघ की नर्सरी से निकले छात्र लोकसभा व विधानसभा जैसे देश के शीर्ष पंचायतों की शोभा बढ़ाते हैं। विधायक सुरेन्द्र ¨सह ने कहा कि जब तक श्रेष्ठ छात्र नहीं बनोगे तब तक श्रेष्ठ नेता नहीं बनोगे। जब कुशल विद्यार्थी बनकर निकलोगे तभी कुशल राजनीति भी कर सकते हो। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुधाकर प्रसाद तिवारी ने आरओ व अन्य विकास में सहयोग की मांग की। पूर्व प्रधान कोटवां विनोद ¨सह ने सुदिष्टबाबा के पोखरे के निर्माण की मांग की। वहीं रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने एमए में ¨हदी व समाजशास्त्र विषयों को चालू करने के साथ महाविद्यालय के विकास की मांग की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago