रसड़ा- 56 साल बाद इस गाँव को मिला शहीद गांव का दर्जा, खुशी की लहर

रसड़ा (बलिया) : विकास खंड चिलकहर के इंदरपुर गांव को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा शहीद गांव का दर्जा दिया गया है। इस खबर से गाँव वाले बहुत खुश हैं।

बता दें की  जब चीन से 1962 में लड़ाई हुई थी तो इंदरपुर गांव निवासी रामजी ¨सह देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दिए थे। उस समय उनका शव भी गांव पर नहीं लाया जा सका था। पत्नी लहसिया देवी भी पति के वियोग में चल बसीं।

गांव वालों को टीस सालती रही कि शहीद राम जी की शादी जल्दी हुई थी सो कोई संतान भी नहीं पैदा हुई थी। अब 56 वर्ष बाद जब यह सूचना उनके गांव पहुंची तो उनके भतीजे राजेन्द्र ¨सह व रवीन्द्र ¨सह के यहां एक बार फिर लोगों के पहुंचने का दौर जारी हुआ।

ग्रामीणों को विश्वास है कि इंदरपुर गांव को शहीद का दर्जा प्राप्त हो जाने से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गरीब तक अवश्य मिलेगा तथा इस गांव की सूरत-ए-हाल अवश्य ही बदल जाएगी। रविवार को दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago