बलिया- ग्रामीणों ने चंदा जुटा कर बनवाई नाली, खंड विकास अधिकारी को दिखाया ठेंगा

दोकटी (बलिया) : मुख्यमंत्री के आदेश को खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा द्वारा धता बताए जाने के बाद लालगंज बस्ती के ग्रामीणों ने आखिर में चंदा जुटाकर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया। बस्ती में नाली का गंदा पानी शिव मंदिर व आसपास के घरों में काफी दिनों से घुस रहा था। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा से आग्रह किया, ¨कतु उन्होंने हर बार ग्रामीणों के आग्रह को अनसुना कर दिया। अंतत: ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐप पर की। इसके बाद सीएम कार्यालय से तत्काल नाली निर्माण कराने का निर्देश जिले के आलाधिकारियों के माध्यम से खंड विकास अधिकारी के पास पहुंचा, ¨कतु खंड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेश व जिलाधिकारी के निर्देश को भी दरकिनार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उक्त नाली को बनवाने में ही भलाई समझी और नाली का निर्माण कार्य शुक्रवार से आरंभ कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago