बलियाः सड़क किनारे लहुलूहान हालत में मिली किशोरी, दो लोग गिरफ्तार

बलिया के बेल्थरा रोड के नगरा में सड़क किनारे एक युवती लहूलुहान हालात में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजा जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यशदर्शियों की मानें तो किशोरी के हाथ की नस कटी हुई थी और बहुत ज्यादा खून निकल रहा था।

जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के समीप सड़क किनारे एक युवती घायल अवस्था में मिली। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को एंबुलेंस की सहायता से नगरा सीएचसी ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि- हम सब सुबह जब शौच के लिए जा रहे थे तो किशोरी लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। जिसे देखकर हम सब सहम गए और तुरंत पुलिस और एंबुलेंस के फोन किया। जिसके बाद पुलिस आई और उसे साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष नगरा द्वारा अवगत कराया गया कि लड़की अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी, लड़की को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 week ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago