बलिया। नगरा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां तीन आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी ने फोन से परिजनों को वारदात की जानकारी दी
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार शाम अपने ननिहाल रसड़ा से आकर ऑटो से उतर कर पैदल ही घर जा रही थी। किशोरी अभी अस्पताल के समीप ही पहुंची थी कि तीन युवकों ने उसे रोककर पूछा कि कहा जा रही हो। इस पर किशोरी ने कहा कि घर जा रही हूं।
इस दौरान तीनों ने कहा कि तुम्हारी मम्मी के पास पहुंचा देते हैं। किशोरी ने जैसे ही कहा कि मम्मी ननिहाल में है, इसके बाद तीनों युवकों ने किशोरी का मुंह दबा लिया और अस्पताल के समीप सुनसान मकान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने रोते हुए अपने पिता को मोबाइल से घटना की जानकारी दी।
इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…