बलिया में नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एक्शन में नज़र आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और अन्य वार्ड देखे। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने पर सीएमएस दिवाकर सिंह को फटकार भी लगाई और सफाई ठीक से कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछा कि उन्हें समय से दवाएं मिलती है या नहीं। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाले लोगों को सीमित संख्या में रखा जाए।
इसके अलावा उन्होंने सभी वार्ड के गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएमएस दिवाकर सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था ठीक कराई जाए भवनों की रंगाई पुताई कराई जाए अगर बजट नहीं है तो बजट की मांग की जाए। वहीं जिलाधिकारी ने अस्पताल में खुले जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और दवाओं की जानकारी ली।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…