Categories: बलिया

बलिया अस्पताल में डॉक्टर नहीं, होमगार्ड का जवान कर रहा था महिला का एक्सरे, वीडियो वायरल

बलिया के जिला अस्पताल में घोर लापरवाही का वीडियो सामने आया है। यहां डॉक्टर की जगह एक होमगार्ड जवान महिला का एक्सरे करता हुआ देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने कार्रवाई की बात कही है।

सोशल मीडिया पर जिला चिकित्सालय के 2 वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वायरल हुए पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक्सरे मशीन को हैंडल करते हुए एक होमगार्ड का जवान एक व्यक्ति का एक्सरे कर रहा है। दूसरे वीडियो में वहीं होमगार्ड का जवान एक महिला का एक्सरे करता देखा जा रहा है।

इस मामले में नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि रिपोर्ट मांगी जा रही है। निश्चित ही कार्रवाई होगी। इसमें एक रिपोर्ट आ जाए। कहा कि किन स्थितियों में ये होमगार्ड एक्सरे कर रहा है। ये स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसमें रेज जा रही हैं , रेज गलत चली गई कहीं तो, जिम्मेदारी भी निर्धारित कराएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 day ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago