बलिया में तैनात शिक्षक के बेटे ने NDA में पाई सफलता

बलियाः गाजीपुर के अमृतांशु ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-2022 में कामयाबी हासिल की है। अमृतांशु ने अपने पहले प्रयास में ही मेहनत और लगन के दम पर परीक्षा पास की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि अमृतांशु के पिता प्रथमेश सिंह सहायक अध्यापक हैं, जबकि मां रंजना सिंह गृहणी हैं। पिता प्रथमेश पहले खुद भी सेना में तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक बने। वह रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय सरदिलपुर पर शिक्षक के रुप में पदस्थ रहे, अब गाजीपुर के बाराचंवर ब्लॉक में तैनात है। सहायक अध्यापक प्रथमेश सिंह मूल रुप से गाजीपुर सिंगरा कासिमाबाद के रहने वाले हैं।

बचपन से ही अमृतांशु पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय मऊ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा क्रमशः 77 व 85 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण की। अमृतांशु का सपना शुरू से ही सैन्य अफसर बनने का रहा है। उन्हें बचपन से ही सैना में जाना था। इसे मानकर उन्होंने तैयार शुरु की। और मेहनत के दम पर परीक्षा उत्तीर्ण की।अमृतांशु के बाबा दयाशंकर सिंह रिटार्यड शिक्षक हैं। वहीं, चाचा अमिताभ सिंह सेना में सूबेदार है। अमृतांशु की छोटी बहन बीएससी कर रही है।अमृतांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिजनों के साथ कड़ी मेहनत को दिया है। उनकी इस सफलता पर शिक्षक अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय साहू, अरुण कुमार, प्रवीण भारती, जितेंद्र सिंह सोनू इत्यादि शिक्षकों ने बधाई दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago