बलिया- टीडी कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश ऑनलाइन होगा

बलिया के सबसे पुराने कॉलेज मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अभी नए सत्र से दाखिल नहीं लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि कोविड की वजह से एडमिशन प्रोसेस नहीं हो पा रहा। इसीलिए अभी तक कॉलेज में प्रवेश को लेकर कोई निर्णय नहीं किया जा सका है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार ही दाखिला प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जाएगा। लेकिन इसमें 12 वीं के रिजल्ट घोषित करने में हो रही देरी भी अहम भूमिका निभा रहा है।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगस्त महीने से ही नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया हो पाएगी। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। जबकि 12वीं के अबतक नतीजे नहीं आने पर छात्र खासे चिंतित हैं कि आगे का दाखिला कैसे लिया जायेगा।जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पांडेय ने बताया कि, महाविद्यालयों को एक जुलाई से खोलने और ऑनलाइन क्लास लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 13 से 29 जुलाई तक दाखिल प्रक्रिया

को अंजाम दिया जाएगा।बाग दें कि टीडी कॉलेज में बीए और बीएससी में दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं। मगर सीटें कम होने के वजह से बहुत से छात्र-छात्राएं दाखिल लेने से वंचित रह जाते हैं। नए सत्र में खास बात यह है कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम को कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago