जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद पार्टियों के मध्य जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने ‘ब्लाक प्रमुख’ पद के चुनाव की घोषणा भी कर दी है। नामांकन आठ जुलाई को होगा, जबकि दस को मतदान होगा। बता दें, प्रदेश की 826 क्षेत्र पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 17 सितंबर को खत्म होगा। जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद 10 जुलाई को एक साथ शपथ व पहली बैठक हो सकती है।
इस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी करने की तैयारी है। प्रदेश में जिला पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 13 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके पहले जिला पंचायतों का गठन व पहली बैठक आवश्यक है।
सूत्रों ने बताया कि सरकार 10 जुलाई को एक साथ सभी जिला पंचायतों में सदस्यों के शपथ ग्रहण व पहली बैठक का कार्यक्रम तय करने पर विचार कर रही है। हालांकि तिथि पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर होना है। उच्च स्तर पर प्रस्ताव पर मुहर लगते ही जिला पंचायतों के गठन, शपथ व पहली बैठक का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…