बलिया के हल्दी विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा पिण्डारी में श्री हरशू बाबा स्वच्छता समिति बसुधरपाह के तत्वाधान में बुधवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया ।इस रैली को आयोजन के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलहरी राजेश यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित युवा समाजिक कार्यकर्ता सुशान्त पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय बसुधरपाह से निकाली गई,जो पिण्डारी,पण्डितपुरा होते हुऐ नीरुपुर ढाले तक गई।
चार किलोमीटर की पद यात्रा में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का खूब प्रयास किया गया जिसकी लोगों ने खूब सराहा। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई।
सुशान्त ने बताया कि आज से लगभग दो महीने पूर्व से गाँव में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया था जिसके अन्तर्गत गावं के सार्वजनिक स्थानो पर लगभग प्रत्येक रविवार को सुबह दो घण्टे साफ- सफाई किया जाता है ताकि क्षेत्र के लोगो मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ सके। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलहरी राजेश यादव ने इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने स्वच्छता के महत्व को बताते हुये खूब सराहना की।
बतौर विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत बेलहरी राजेश सिंह,सचिव शशिभूषण दूबे,खण्ड प्रेरक मुरलीधर पाण्डेय,ग्राम प्रधान पिण्डारी राजदेव राम उपस्थित रहे।इस रैली मे बसुधरपाह,पिण्डारी,पण्डितपुरा और नीरूपुर के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व बच्चे शामिल रहे। राजकुमार पाण्डेय,गुड्डु,अभिषेक पाण्डेय,दिपक,विश्वास,निशान्त,दिपू,अनिमेश,करीमन,जितेन्द्र,आदित्य नाथ,अंजनी,अमित पाण्डेय,उपेन्द्र परमेश्वर यादव,पुनीत,अंकित,मुरारी,प्रशान्त,धनंन्जय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता राजदेव राम व संचालन निलकू भाई ने किया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…