Categories: बलिया

बलिया- युवक की संदिग्ध मौत बनी मिस्ट्री, हत्या, अलग-अलग बयानों में उलझी पुलिस

बलिया में एक युवक के मौत मिस्ट्री बन गई है। जानकारी के मुताबिक उसे और उसके साथी को गांव के दो लोग एक कार्यक्रम में लेकर गए थे। बाद में उसका साथी बेहोश हालात में और वो सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने दूसरे पीड़ित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन दोनों पर कुछ लोगों ने हमला किया था। जबकि मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में ले जाने वालों ने ही हत्या की है। हालांकि पुलिस मामले में जुट गई है।

मामा-भांजे पर हत्या का आरोप- फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली चट्टी के पास चितबड़ागांव निवासी सुधार को शव मिला था। उसके बड़े भाई अनिल को मुंबई में सूचना देकर बुलाया गया। अनिल ने तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई की रात गांव के ही रहने वाले वकील उर्फ बबलू और उसका भांजा रसड़ा के अमहर निवासी अरमान ने फोन कर किसी जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए सुधीर को तैयार होने को कहा। कुछ देर बाद दोनों उसको लेने पहुंचे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरु हुई। कुछ देर बाद सुधीर तथा उसके साथ गांव का ही आदित्य बेहोश मिले। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सुधीर की मौत हो गई। अनिल का आरोप है कि वकील और अरमान ने मेरे भाई की हत्या की है।

4-5 लोगों पर हमले का आरोप- घटना के वक्त सुधीर के साथ मौजूद रहे आदित्य ने बताया कि घटना के दिन सुधीर, अरमान के साथ मैं भी सागरपाली गया था। NH-31 से दो-तीन किमी दक्षिण में हम लोग अरमान को छोड़ने पहुंचे। अरमान ने एक घंटे बाद आने की बात कहीं। तो सुधीर और मैं बलिया में खाना खाने चले गए। वहां से हम लोगों ने अरमान को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हम लोग उसी जगह पर पहुंचे। तो पहले से वहां 4-5लोग मौजूद थे। उन्होंने हम लोगों पर हमला कर दिया। मैं पहले बेहोश हो गया तो आगे का कुछ नहीं देख सका।

​​​​​​​मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस- तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस घटना की सभी बिंदुओं से छानबीन कर रही है। रविवार देर शाम सीओ सदर शिवराम कुशवाहा तथा एसओ चितबड़ागांव निहार नंदन सुधीर के घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। सीओ का कहना है कि मामले की पूरी जांच कर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago