Categories: बलिया

बलिया में बीएमएस डॉक्टर कर रहे सर्जरी, प्रशासन ने की कार्रवाई

बलिया में छोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। जिले की गलियों में आपको छोटे-छोटे नर्सिंग होम, क्लीनिक संचालित होते दिख जाएंगे। गली-कूचों में मौजूद इन क्लीनिकों को बीएमएस डॉक्टर संचालित कर रहे हैं जो कि गंभीर मरीजों का ऑपरेशन भी करते हैं।

इन छोटे नर्सिंग होम्स में बिना संसाधन और सर्जन के बिना ओपीडी संचालित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग का इस पर ध्यान नहीं है। यही कारण हैं कि कई नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं।

शासन के निर्देश पर सोमवार शाम जिला प्रशासन व सर्विलांस टीम हरकत में आई। टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल रोड पर स्थित जीवनरेखा अस्पताल को सील कर दिया और मरीजों को जिला महिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है।  एसडीएम सदर जुनैद अहमद और स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के नोडल अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में यह छापेमार कार्रवाई की गई। जहां नर्सिंग होम के एक छोटे से कमरे में ऑपरेशन थियेटर बनाया गया था। इसमें गंदगी का अंबार था। चारों तरफ खून से सने कपड़े और शरीर से निकले अवशेष खुले में पड़े थे। पूरे नर्सिंग होम में केवल दो मरीज थे, जिनमें से एक ही हालत गंभीर है।

सबसे ज्यादा गंभीर बात सामने आई कि नर्सिंग होम को चलाने वाले डॉक्टर की क्वालिफिकेशन बीएमएस है, लेकिन फिर भी उसके द्वारा मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉक्टर से जब ऑपरेशन के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बनारस के एक सर्जन द्वारा हमारे यहां ऑपरेशन किए जाते हैं। लेकिन डॉक्टर से सर्जन के बारे में जानकारी मांगी तो वह कुछ बता नहीं पाया। 1 घंटे पहले किसने ऑपरेशन किया। इसकी जानकारी नहीं दे पाया। इसके अलावा नर्सिंग होम के अंदर मेडिकल स्टोर संचालक से लेकर तमाम स्टाफ कोई हाईस्कूल तो कोई इंटर पास था। सर्विलांस टीम का कहना है कि अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago