बलिया में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए जिंदा महिला को मृत बताने का मामला सामने आया है। बेल्थरा रोड क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी एक महिला सावित्री उर्फ सुमित्रा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है।कि संपत्ति हड़पने के लिए उसके चाचा और उनके बेटों ने उसे कागजों में मृत बता दिया। और फिर वसीयतनामा करा लिया।महिला ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है, मैं उनकी एकमात्र पुत्री हूं। मेरी माता लक्ष्मी देवी की भी मृत्यु हो चुकी है। मेरे पिता मानसिक तौर पर कमजोर थे। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी ग्राम और पोस्ट मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के रामसूरत से हुई थी। मैं अपने बच्चों के साथ मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ में रहती हूं।मेरे पिता के मानसिक होने का फायदा उठाकर मेरे चाचा और उनके बेटों ने अचल सम्पत्ति पर कब्जा करने का कोशिश की। और संपत्ति हड़पने का लिए उसे अभिलेखों में मृतक दिखाकर उसका वसीयतनामा करा लिया।
पीड़ित महिला ने तथ्यों की जांच कराकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि मामले में महिला को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना है कि मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…