बलिया में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा चार दिवसीय मोबाइल वैन प्रयोगशाला लगाई गई थी। जहां अंतिम दिन प्रयोगशाला में 98 खाद्य पदार्थों के नमूनों की निशुल्क जांच हुई। मोबाइल प्रयोगशाला वैन शहर के कई स्थानों पर पहुंची, जहां दुकानदारों ने अपने खाद्य सामग्रियों के सैंपल दिए।
मोबाइल वैन प्रयोगशाला कलेक्ट्रेट से निकलकर मिड्ढी चौराहा, टी0डी0 कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, परिखरा, बांसडीह रोड, सोनवानी मार्ग पर पहुंची। इस दौरान दुकानदारों के द्वारा दिए गए 98 नमूनों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें से 7 नमूने मानक के अनुरुप नहीं मिले।
जानकारी देते हुए सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ वेद कुमार मिश्र ने बताया कि मोबाइल वैन प्रयोगशाला से काफी संख्या में आम नागरिकों के साथ साथ खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में अपने-अपने खाद्य सामग्रियों की जांच करवाई है। उन्होंने लोगों को समझाईश कि कोई भी खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें। इस दौरान वैन के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश यादव, संतोष कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार यादव उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…