Categories: बलिया

बलिया – नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

बलिया। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बता दें गुरुवार को सिकन्दरपुर के पकड़ी थाना क्षेत्र के बीरा भाँटी गाँव में एक नव विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। मायके पक्ष के आरोप पर गिरफ्तारी हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभाँटी गांव निवासी सतीश सिंह की शादी पिछले साल 2 दिसंबर को बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगिया डीह गांव निवासी रामदास सिंह की पुत्री लवली सिंह 22 साल से हुई थी। और शादी के बाद सब कुछ ठीक भी था।
लेकिन अज्ञात कारणों से गुरुवार को देर शाम लवली सिंह ने अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। घर के सभी परिजन किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वहीं मायके वालों का कहना है कि शाम को फोन पर बेटी से बात हुई थी। उसके बाद फोन करने पर जब फोन नही उठा तो किसी अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलवाकर देखा तो लवली सिंह फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस ने अन्य औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतका लवली सिंह के पिता की तहरीर पर आरोपी पति सतीश सिंह और ससुर रमाशंकर सिंह को पुलिस ने जेल भेजा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago