Categories: बलिया

मायावती पर गीत गाकर मुश्किल में पड़े सिंगर प्रमोद, बलिया में बसपा कार्यकर्ताओं ने की FIR की मांग

बलिया। बसपा प्रमुख मायावती सहित अन्य नेताओं के नाम पर आपत्तिजनक गाना गाकर भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव  मुश्किल में पड़ गए हैं। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं आक्रोश देखने को मिल रहा है। बलिया के रसड़ा थाने में बसपा कार्यकर्ताओं ने गायक के खिलाफ शिकायत तक की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने लिखित शिकायत की।

साथ ही कहा कि प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गीत के माध्यम से बसपा प्रमुख मायावती समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। इससे उनके साथ ही कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।

बसपा में भाईचारा समाप्त होने की स्थिति पैदा हो रही है। उच्च कोटि के नेता के खिलाफ इस प्रकार का अश्लील गीत एक गंभीर राष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आता है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल संभावना पैदा हो गई है। न्याय हित और राष्ट्र हित में उपरोक्त गायक और लेखक के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। हिमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

7 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago