बलिया। बिजली बिल की समस्या बढ़ने पर अब पंचायत सहायक विभाग की सहायता करेंगे। जिलाधिकारी की पहल पर ग्राम पंचायत में बिजली बिल जारी करने के लिए तैनात मीटर रीडर अब पंचायत सहायक की निगरानी में मीटर रीडिंग का काम करेंगेI
वर्तमान में प्रयोग के तौर पर यह व्यवस्था विद्युत विभाग के चित्तबड़ागांव सब स्टेशन से शुरू की गयी हैI उसके तहत चित्तबड़ागांव सब स्टेशन के कारो फीडर, नरही फीडर और टाउन फीडर के समस्त ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग करने के लिए तिथिवार रोस्टर तैयार किया गया हैI
चितबड़ॉगांव उपकेंद्र पर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कहा की सभी ग्राम पंचायत के सरकारी भवन पर मीटर रीडर का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया जायेगाI मीटर रीडर अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में जाकर बिजली बिल जारी करने का कार्य करेंगेI
वहीं बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, खंड विकास अधिकारी सोहाव तथा हनुमानगंज, सहायक विकास अधिकारी (ISB), पंचायत सहायक तथा मीटर रीडर मौजूद रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…