पेपर लीक मामले में निलंबित बलिया के DIOS ब्रजेश मिश्रा के विवादों की कहानी

उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा चल रही है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा जारी है। इसी बीच बुधवार को करीब 24 जिलों में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही परीक्षार्थियों तक पहुंच गया। सीधे-सीधे कहें तो पर्चा लीक हो गया। जिन जिलों से पेपर लीक का मामला सामने आया है उनमें बलिया भी शामिल है।

पेपर लीक की ख़बर आते ही बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक यानी DIOS ब्रजेश मिश्रा ने थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। तो दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार भी हरकत में आ गई। DIOS ब्रजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ब्रजेश मिश्रा को STF ने हिरासत में भी लिया है।

ब्रजेश मिश्रा नए अधिकारी नहीं हैं। गांवों में एक कहावत कही जाती है न कि “पके-पकाए खीर हैं।” तो ब्रजेश मिश्रा वही पके-पकाए खीर हैं। बलिया के DIOS बनने से पहले कई अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल था 2017, जिला प्रतापगढ़। बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। प्रतापगढ़ के बाजारों में परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र धड़ल्ले से बेचे गए। प्रतापगढ़ में उस वक्त भी DIOS के पद पर बैठे थे ब्रजेश मिश्रा।

एक और घटना देखिए। बात हरदोई जिले की है। हरदोई में बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी BSA के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे ब्रजेश मिश्रा। ब्रजेश मिश्रा तब हरदोई के BSA के साथ-साथ DIOS का पदभार भी संभाल रहे थे। उस वक्त भी ब्रजेश मिश्रा पर शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद हो गया था। ब्रजेश मिश्रा पर शिक्षक भर्ती के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इतना ही नहीं जौनपुर के DIOS रहते हुए भी शिक्षक भर्ती में उन पर धांधली करने का आरोप लगा था।

ब्रजेश मिश्रा और विवादों का रिश्ता बेहद पुराना है। पत्नी को गलत तरीके से सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति कराने का आरोप भी अपने सिर झेल चुके हैं ब्रजेश मिश्रा। अब एक बार फिर पेपर लीक मामले में उनकी भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का बयान आया है कि “पेपर सिर्फ बलिया में लीक हुआ है। लेकिन इस सीरीज के पेपर 24 जिलों में गए थे इसलिए इन जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है।”

बहरहाल पेपर लीक प्रकरण की जांच STF कर रही है। STF ने बलिया के निलंबित DIOS ब्रजेश मिश्रा को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। देखना होगा कि इस पूरे मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है? दिलचस्प होगा ये देखना कि पेपर लीक में ब्रजेश मिश्रा की भूमिका को लेकर क्या खुलासा होता है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago