बलिया के इस स्कूल में 3 अमेरिकन क्या कर रहे हैं? आपके बच्चों को हो सकता है फायदा

सात समंदर पार यानी अमेरिका के तीन नागरिक बलिया पधारे हैं। बलिया के डीसेट पब्लिक स्कूल में एक पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी आयोजन में तीन अमेरिकी लोग भी पहुंचे हैं। तीनों पांच दिनों तक स्कूल के बच्चों को शिक्षा देंगे। डेन स्वाब, उनकी पत्नी डीयान ग्रिम और एलिजाबेथ नाम के तीनों अमेरिकन बच्चों के साथ जरूरी विषयों पर बातचीत भी करेंगे।

डेन स्वाब, डीयान ग्रिम और एलिजाबेथ पूरी दुनिया में शिक्षा को लेकर काम करते हैं। खासतौर पर बच्चों की शिक्षा को लेकर। बलिया के डीसेट स्कूल में ये तीनों बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही कोरोना के बाद पढ़ाई-लिखाई से दूर हो चुके बच्चों में एक बार शिक्षा के प्रति उत्साह भरेंगे।

डेन स्वाब और डीयान ग्रिम की मानें तो उनका “एक लक्ष्य है कि हम दुनियां का भ्रमण कर शिक्षा को लेकर बच्चों में आत्मबल का विकास करें। ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।” डीयान ग्रिम कहती हैं कि “बच्चों की बौद्धिक क्षमता, मानसिक बेहद जरूरी है।”

बलिया कैसे पहुंचे? भारत में कई शहर-गांव हैं। लेकिन बलिया ही क्यों? जवाब आसान है। बलिया के डॉ. विजय तिवारी अमेरिका के कैलिफोर्निया में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। विजय तिवारी ने सदर तहसील के सोबईबांध गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए डीसेट पब्लिक स्कूल की स्थापना की है। विजय तिवारी के स्कूल के बारे में जानकारी मिलने पर ही ये तीनों अमेरिकन बलिया पहुंचे हैं।

नेपाल के 45 स्कूलों को ले चुके हैं गोद: ये पहली बार नहीं है जब डेन स्वाब, डीयान ग्रिम और एलिजाबेथ इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम कर चुके हैं। नेपाल में तीनों ने कुल 45 विद्यालयों को गोद भी लिया है। स्कूल की हर जिम्मेदारी को ये तीनों अपने कंधों पर उठाए हुए हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago