Categories: बलिया

बलियाः बिजली कटौती से परेशान लोगों का आक्रोश फूटा, उपकेंद्र कर्मचारियों को बनाया बंधक

बलियाः  बसन्तपुर विद्युत उपकेंद्र से भरौली फीडर को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई न होने पर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने उपकेंद्र पर धरना देकर कर्मचारियों को बंधक बना दिया। हैरानी की बात यह है कि कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने के तीन घंटे बाद भी कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बता दें कि बसन्तपुर उपकेंद्र के दो फीडर भरौली व लक्ष्मणपुर हैं, जिनसे लगभग 50 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। पिछले 6 महीने से ठीक से बिजली सप्लाई नहीं हो रही, बीते 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। 4 दिनों में 10 घंटे भी बिजली नहीं दी गई। जिससे स्थानीय रहवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने उपकेंद्र का घेराव कर दिया।

धरना प्रदर्शन में मनोज राय, शिवानंद राय, सूर्यदेव राय, चन्द्रमणि राय, विनय राय, संतोष राय, रमाशंकर राय, आलोक राय, नीतेश राय, अंजनी राय, विजय शंकर राय, कृष्ण देव राय, रमाशंकर चौधरी, वीरेंद्र राय, गिरगेश राय आदि मौजूद रहे। वहीं उपकेंद्र कर्मचारी दुर्गेश ने बताया कि 11 हजार के तार बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं, यहां तार ,टार्च और जम्फर भी नहीं है, ऐसे में निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago