बलिया में डॉक्टर की लापरवाही- कमजोरी हुई तो टीबी की दवाई चला दी, शख्स ने CM को लिखा पत्र

बलिया के सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो डॉक्टरों ने मिलकर बारी-बारी एक लगभग अधेड़ व्यक्ति की तबीयत से ऐसा खिलवाड़ किया बात जान पर बन आई। पहले कोई भी बीमारी ना होने की बात कहकर सामान्य दवाई दे दी गई। उसके बाद दूसरे डॉक्टर ने टीबी की बीमारी का इलाज़ चला दिया। 48 साल के अच्छेलाल चौहान दो तरह के इलाज़ों की मार झेल रहे हैं। उन्होंने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के सिधौली गांव का है। अच्छेलाल चौहान को अपनी तबीतय ठीक नहीं लगी तो सीयर के सीएचसी में उपचार के लिए गए। 10 मई को सीएचसी में डॉ. तनवीर ने अच्छेलाल का इलाज़ किया। उन्होंने नॉर्मल बुखार होने की बात कही और कुछ दवाई लिख दिए। अच्छेलाल चौहान बताते हैं कि डॉ. तनवीर ने एक्स-रे जांच भी कराया था। लेकिन जांच की रिपोर्ट सामान्य थी।

अच्छेलाल चौहान के मुताबिक डॉ. तनवीर की दवाई पर उनकी तबीयत ठीक हो गई। लेकिन जुलाई के महीने में एक बार फिर तबीयत बिगड़ने लगी। वो दोबारा सीएचसी में दिखाने गए। लेकिन इस बार डॉ. तनवीर नहीं मिले। उनका ट्रांसफर किसी अन्य सीएचसी में कर दिया गया था। उन्हीं की जगह बैठे मिले डॉ. लालचंद शर्मा।

19 जुलाई को डॉ. लालचंद शर्मा ने अच्छेलाल चौहान की जांच कराई और टीबी रोग होने की बात कही। जिसके बाद डॉ. लालचंद के परामर्श पर टीबी की दवाई शुरू कर दी गई। अच्छेलाल चौहान बताते हैं कि टीबी की दवाई शुरू होते ही बीमारी बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य हर दिन ख़राब होता गया।

“आसपास के लोगों ने देखा तो किसी और डॉक्टर से इलाज़ कराने की सलाह दी। जिसके बाद 28 जुलाई मैं मऊ ज़िला अस्पताल में चला गया। ज़िला अस्पताल में एक बार फिर एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट आया। डॉक्टर ने कहा कि मुझे टीबी नहीं है। बल्कि सामान्य कमजोरी है। टीबी की दवाई तत्काल प्रभाव से बंद की गई। मऊ ज़िला अस्पताल में जो दवाई दिए गए उन्हें खाना शुरू किया। कुछ ही दिनों में तबीयत ठीक हो गया।” अच्छेलाल चौहान ने कहा।

साफ है कि डॉ. तनवीर ने एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर पर सामान्य दवाई चलाया। लेकिन डॉ. लालचंद शर्मा ने कमजोरी के रोगी को टीबी की दवाई चला दी और स्थिति बिगड़ गई। अच्छेलाल चौहान ने बलिया के सीएमओ को इस बाबत शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर शिकायत की है। साथ ही न्याय की गुहार भी लगाई है। अच्छेलाल चौहान ने मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए। ताकि इसके बाद किसी रोगी के जीवन से खिलवाड़ ना हो।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago