Categories: बलिया

बलियाः चोरी की बाइक चला रही पुलिस, दस्तावेज होने के बाद भी वाहन मालिक को नहीं लौटाई

बलियाः जिले के चर्चित बुलेट चोरी के मामले में लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बाइक मालिक का कहना है कि वह अदालत का रुख करेंगे। वहीं उन्होंने इस प्रकरण में बंद मुकदमे को दोबारा खोलने के साथ ही सिपाही की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

बता दें कि जनवरी 2021 में पालचंद्रहा से ओमप्रकाश यादव की बुलेट चोरी हो गई थी। जो 18 महीने के बार नरहीं थाने की पुलिस को मिली। इसी मामले में बलिया पुलिस कठघरे में आ गई है। यह बुलेट अब नगरा थाने में खड़ी है। इस बुलेट बाइक पर चौदह अगस्त 2022 को जूलूस के दौरान नरहीं पुलिस के घुमने प्रकरण मे नगरा पुलिस सक्रिय हो गयी है। बुलेट चोरी के दर्ज मुकदमे की नए सिरे से जांच होगीं साथ ही नरहीं थाने के सिपाही के पास बुलेट कैसे पहुंची इस प्रकरण पर पुलिस संवेदनशील है।

वहीं बुलेट बाइक वापस लेने के लिए वाहन स्वामी थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पर सभी वैध कागजात के बाद भी बुलेट नहीं दी जा सकी है। वहीं आमजन के बीच चर्चा है कि नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिन कागजात के एक युवक के पास बुलेट मिली थी जिसे नरही थाने पर सीज न करके नरही थाना पुलिस ही चलाने लगी। वाहन स्वामी ओमप्रकाश यादव अब बुलेट के लिए कोर्ट की शरण मे हैं। पुलिस के उच्चाधिकारी सिर्फ जांच की बात कहकर कर्तव्यों को पूर्ण कर ले रहे हैं।

सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश्य ने कहा कि बुलेट प्रकरण मे पुलिस जांच चल रही है।सिपाही के पास बुलेट कैसे पहूंची इसकी जांच हो रही है। जल्द ही सब कुछ स्पष्ट होगा। मुकदमे की पुनः जांच के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। बुलेट स्वामी ओमप्रकाश यादव का कहना है कि कागजात होने के बाद भी बुलेट नगरा पुलिस नहीं दे रही है। अब बुलेट प्राप्ति और नरही थाने के सिपाही और दारोगा के विरूद्ध कार्यवाई के लिए न्यायालय से गुहार लगायी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago