बलिया में गंगा की उफनती लहरें अपना कहर दिखा रही है। तटीय इलाकों में खौफनाक मंजर है। लेकिन अब हालात और बिगड़ने वाले हैं। राजस्थान से 25 लाख क्यूसेक पानी छोडा गया है। जो कि बलिया की तरफ बढ़ रहा है। 31 अगस्त की रात 12 बजे तक पानी पहले गाजीपुर पहुंचेगा और वहां से 12 घंटे में बलिया पहुंच जाएगा। जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बता दें कि अभी चंबल और बैराज के 23 फाटक खुल चुके हैं जिससे हालात दिन-ब-दिन बदतर हो रहे हैं। बाढ़ अनुमान केंद्र की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर से चम्बल नदी में 25 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चम्बल नदी उफान पर है। इसके साथ ही यमुना और गंगा का जलस्तर और बढ़ जाएगा। धौलपुर से छोड़े गये पानी के वाराणसी में 30 अगस्त की दोपहर दो बजे तक पहुंचने का अनुमान है।
वाराणसी से 105 किमी की दूरी तय करके पानी 31 अगस्त की रात 12 बजे तक गाजीपुर और वहां से 12 घंटे में पानी बलिया पहुंच जाएगा। हालांकि आने वाली आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…