बलिया: अब आय जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ज़िले की उचित दर दुकानों पर ही प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। कार्डधारकों को राशन के साथ-साथ सीएससी की तर्ज पर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, ई-स्टांप के अलावा कई सुविधाएं मिलेंगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि करीब 1415 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। इन्हें विभाग की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। इनमें से 47 कोटेदारों ने योजना पर अमल करना शुरु कर दिया है। हालांकि अभी तक लोगों को सिर्फ गेहूं, चावल, चना, चीनी और नमक मिलता रहा है।
दुकानों पर नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन, राशन कार्ड की डुप्लीकेट प्रिंटिंग, राशन कार्ड की स्टेटस चेकिंग, शिकायत पंजीकरण, जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र, बैंकिंग सेवा, बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। यही नहीं, यहां 100 रुपये तक के स्टांप भी मिलेंगे ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
जिला आपूर्ति अधिकारी रामजतन यादव का कहना है कि जिले के 1415 कोटेदारों को सीएससी संचालन को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें सीएससी पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किस तरह से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। कैसे बिजली बिल जमा होगा, इस बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…