बलिया: आदर्श नगर पंचायत बैरिया में आज LED स्ट्रीट लाईट लगाने के कार्य का लोकार्पण होगा। नगर पंचायत के वार्ड नं० 2एवं 3 (जगदेवी ढाही उत्तिम ब्रह्म स्थान) में LE.D. स्ट्रीट लाईट लगाने के कार्य का लोकार्पण सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में चेयरमैन शान्ती देवी, जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में गायक गोलू राजा भी आ रहे हैं। कार्यक्रम आज यानी 28 अगस्त को शाम 6 बजे आयोजित होगा जिसमें आम लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। बता दें की बलिया जिले में सबसे विकसित नगर पंचायत में बैरिया का शुमार है। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन ने बताया कि LE.D. स्ट्रीट लाईट लगाने के कार्य का लोकार्पण सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त करेंगे।
लाईट न लगने से अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आमजनों की परेशानी को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है जिससे लाखों लोग लाभांवित होंगे। स्ट्रीट लाइट के लगने से मार्ग दूधिया रोशनी से प्रकाशित होंगे और रात के समय मार्ग पर होने वाले हादसों में कमी आएगी।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…