Categories: बलिया

बलिया: छात्रों की मुराद पूरी, इस तारीख को होंगे छात्र संघ चुनाव

बलिया में करीब 1 माह से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को अपने लक्ष्य में कामयाबी मिली है। प्रशासन ने उनकी मांगों को मान लिया है और अब 24 दिसम्बर को छात्र संघ चुनाव होंगे।

छात्रों के लिहाज से देखें तो यह बड़ी सफलता है। क्योंकि लंबे समय से छात्र चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को प्राचार्य, छात्रनेता और अधिकारियों की दो राउंड में बैठक हुई और इसके बाद जिलेभर के महाविद्यालयों में 20 दिसंबर को नामांकन और 24 दिसंबर को चुनाव कराने पर सहमति बनीं।

चुनाव की मांग पूरी होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

वहीं इस फैसले के लिए छात्रों ने लंबा इंतजार किया। बीते एक माह से जिले भर के छात्र महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलित थे। इसके तहत उनके द्वारा कभी धरना-प्रदर्शन तो कभी क्रमिक अनशन आदि भी किया जा रहा था।

जिसके बाद पहले विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराने पर सहमति दी गई और इसके बाद शुक्रवार को दो चरणों में हुई बातचीत में समाधान किया गया। पहले राउंड में एडीएम राजेश कुमार, एएसपी विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले भर के छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा जिले के सभी आठों महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें लिंगदोह कमेटी के तहत चुनाव की तिथियों पर चर्चा हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पुन: शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुन: बैठक हुई, जिसमें 20 को नामांकन और 24 को चुनाव कराने पर सहमति बनीं। बैठक में टीडी कालेज के प्राचार्य ओपी सिंह, एससी कालेज के प्राचार्य अरविंद नेत्र पांडेय के अलावा छात्र नेता रोहित चौबे, प्रवीण सिंह, दीवान सिंह, धनंजय सिंह विशेन, हर्षित दूबे, सिंटू यादव, नीतेश यादव, सुजीत तिवारी आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago