Categories: बलिया

19 दिसंबर से बलिया से शुरु होगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, MP के सीएम होंगे शामिल

उत्तरप्रदेश में भाजपा जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश के छह क्षेत्रों से भाजपा की यात्राएं निकलेंगी। इनमें से एक यात्रा की शुरुआत 19 दिसंबर को होगी जो बलिया से निकलेगी। इस यात्रा की तैयारियां जोर-शोर की से की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यात्रा के मुख्यअतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारी सारी व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यात्रा निकलने से पहले शहर के टीडी कॉलेज में एक जनसभा भी होगी। यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा के हर छोटे-बड़े पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता मोर्चा संभाल चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को लोनिवि डाक बंगला में बातचीत के दौरान यात्रा की पूरी जानकारी दी। बताया कि जन विश्वास यात्रा बलिया से शुरू होकर मऊ, आजमगढ़, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर आदि जनपदों से होते हुए तीन जनवरी को बस्ती में सम्पन्न होगी। इस यात्रा के दौरान दो बड़ी जनसभाएं मऊ जिले के घोसी व देवरिया के सलेमपुर में होगी।

बताया कि 19 दिसम्बर बलिया शहर से शुरू होकर यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं होगा। इसके बाद अगले दिन यात्रा अलग अलग हिस्सों में जाएगी। जिनमें बांसडीह, फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा होते हुए मऊ में यात्रा जाएगी। गोरक्ष प्रांत में 62 विधानसभा है। इनमें से बैरिया विधानसभा को छोड़कर 61 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 45 जनसभाएं होंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago