बलिया । बैरिया में राशन की दुकानों पर अब से दो बार राशन फ्री में मिलेगा। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने Facebook पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि बैरिया विधानसभा की जनता से निवेदन है कि राशन की दुकान पर दो बार राशन फ्री में मिलेगा साथ ही 1 लीटर तेल, 1 किलोग्राम चना व 1 किलोग्राम नमक भी अतिरिक्त मिलेगा।
वहीं कई बार देखा जाता है कि राशन की दुकानों पर खाद्य समाग्री की धांधली की जाती है और असली लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाता। इसको लेकर भी विधायक ने अपने ट्वीट में लिखा कि यदि कोई भी कोटेदार राशन वितरण में या अन्य सामानों की आपूर्ति में मनमानी करता है या सामान नहीं देता। तो तुरंत मुझे सूचना दें। मैं हर संभव मदद करूंगा।
उन्होंने आगे लिखा कि जानकारी मिली है कि कोटेदारों के द्वारा जनता को उचित राशन नहीं दिया जा रहा। जितना राशन जनता को मिलना चाहिए। उतना नहीं मिल रहा। ऐसे में विधायक ने कोटेदारों को भी चेतवानी देते हुए लिखा कि अपनी आदतें सुधार ले नहीं तो तुरंत कार्यवाही होगी और जेल भी जाना पड़ेगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…