बलिया । सतीशचंद्र कॉलेज में बीए फस्ट ईयर में एडमिशन को लेकर छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने 33 फीसद बढ़ी सीटों में धांधली करने का आरोप तक लगाया। छात्रों का कहना है कि एडमिशन देने में मनमानी की जा रही है। एडमिशन प्रक्रिया शक के घेरे में है। इतना ही नहीं छात्रों ने एडमिशन करने को लेकर जांच की मांग भी उठाई। इसके अलावा कॉलेज की प्रबंध समिति भंग कर फिर से गठन करने की भी मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
दरअसल फस्ट ईयर में एडमिशन को लेकर छात्रों ने सतीशचंद्र कॉलेज पर रविवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि 33 फीसद बढ़ी सीटों में धांधली की गई है। कुछ छात्रों के प्रवेश के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश बंद कर दिया। छात्र नेता अविनाश सिंह ने कहा कि प्रवेश में मनमानी की जा रही है। पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। छात्र नेता हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।
यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वर्तमान अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति भंग कर फिर से गठित की जाए। मुकेश यादव, आशुतोष पांडेय, भोला यादव, रमेश पांडेय, सुजीत तिवारी, मनीष तिवारी, साहिल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…