बलिया- भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत

बलिया। रसड़ा-मऊ रोड पर भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। जहां उसे इलाज के बाद हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कटियारी गांव के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए। और परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम है।

जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद के रतनपुरा सीएचसी में तैनात जिले के आनंद नगर हरिपुर निवासी डॉ. सतगुरु दयाल सिंह (40) अपनी कार से बलिया लौट रहे थे। तभी उनकी कार ने आगे चल रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बांसडीह थाना क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी हरिंद्र वर्मा (45) और रामइकबाल शर्मा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। और कार चालक की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पकवाइनार चौकी इंचार्ज देवेंद्र दूबे और रसड़ा कोतवाल शिवशंकर सिंह पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद से ही मृतकों के परिजनों में कोहराम है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago