Categories: बलिया

यूक्रेन में फंसे बलिया के छात्र, 3 छात्र बार्डर पार कर पहुंचे पोलैंड और स्लोवाकिया

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के कारण काफी ज्यादा तनाव के हालात बन रहे हैं। खासकर उन भारतीयों की परेशान बढ़ गई है। जो यूक्रेन में पढ़ाई करने गए हैं। कई भारतीय स्टूडेंट यूक्रेन में फंसे हैं। बलिया जिले के भी 5 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं।

हालांकि 5 में से 3 छात्र बार्डर पार कर यूक्रेन के अलग-अलग पड़ोसी मुल्कों में पहुंच चुके हैं। लेकिन अभी भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई है क्योंकि उनके भारत वापसी का इतंजाम नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्रों के साथ उनके परिजन काफी ज्यादा परेशान हैं। व्हाट्सएप के जरिए बच्चों से बात हो रही है। लेकिन युद्ध से बिगड़ते हालातों के बीच उनकी चिंता बढ़ रही है।

यूक्रेन में फंसे जिले के 5 छात्रों में से 3 दोकटी थाना क्षेत्र रामपुर निवासी ऋषभ पांडेय रविवार को पोलैंड में दाखिल हो गए थे। सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन निवासी शिवम सिंह किसी प्रकार प्राइवेट बस से सोमवार को स्लोवाकिया की सीमा तक पहुंच गए। हालांकि उनके ग्रुप के करीब 2 दर्जन छात्रों को स्लोवाकिया की पुलिस बॉर्डर पर ही रोके रखी थी। शिवम ने बताया बड़ी मुश्किल वह यूक्रेन से बाहर निकले।

फिलहाल सभी छात्र स्लोवाकिया के एक होटल में मौजूद हैं। शिवम का कहना है, हम लोग फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। इसी प्रकार नगरा निवासी मनीष जायसवाल रोमानिया में तीन-चार दिनों से फंसे हुए हैं। वॉट्सऐप मैसेज के जरिए हुई बातचीत में मनीष ने बताया, वह बुखारेस्ट इंटरनेशन एयरपोर्ट के हॉस्टल में देश के करीब 20-22 छात्रों के साथ हैं। फिलहाल अब तक वहां से निकलने का इंतजाम नहीं हो सका है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है। युद्ध के हालातों के बीच स्टूडेंट्स बाहर नहीं निकल पा रहे हैं ऐसे में उनके परिजन लगातार भारत सरकार ने छात्रों की वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago