Categories: बलिया

बलिया में कल मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे मतदाता

कल यानि 3 मार्च को बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। मंगलवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया है और कल उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

बलिया की 7 सीटों के लिए 4 फरवरी को नामांकन की प्रकिया शुरु हुई थी। कुल 122 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। लेकिन नामांकन निरस्तीकरण के बाद अब कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी बलिया और फेफना में है। दोनों जगह से 14-14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद बांसडीह और बेल्थरारोड में 13-13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सिकंदरपुर में 11, रसड़ा में 9 और बैरिया में 8 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तमाम राजनैतिक पार्टियों ने तबाड़तोड़ प्रचार प्रसार किया। बीजेपी ने सातों विधानसभा सीटों के वोटरों को रिझाने के लिए अपने दिग्गजों को उतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराई। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राधामोहन सिंह, अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनसभाएं की।

सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी, सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सहयोगी दल के संजय निषाद समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया।

वहीं सपा भी प्रचार प्रसार में पीछे नहीं हटी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभाएं की। गठबंधन के नेता ओमप्रकाश राजभर में चुनावी मैदान में डटे रहे। वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी के अलावा भागीदारी संकल्प मोर्चा के बाबू सिंह कुशवाहा व एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवैसी ने भी सभाएं कीं।

अब प्रचार थम गया है। लेकिन राजनैतिक पार्टियों के अंदर का शोर अभी नहीं थमा है। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं। मतदान के दिन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं अब बारी वोटरों की है जो कि कल मतदान कर बलिया की विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago