Categories: बलिया

मोदी-योगी सरकार पर बरसे अखिलेश,बोले- ‘बलिया बनाम छलिया’ का चुनाव, बीजेपी ने जनता को छला

बलिया। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। बलिया में मतदान से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान वह मोदी-योगी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि ये चुनाव छलिया बनाम बलिया का है। बलिया की जनता को बीजेपी ने छला है। बीजेपी पर निशाना साधने के साथ ही उन्होंने खाली पड़े सरकारी पदों पर नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया। और इसी वादे के साथ सपा को वोट देकर सपा की सरकार बनाने की अपील की।

‘छलिया बनाम बलिया’ का चुनाव- फेफना के कटरिया में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी-योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि, बलिया से इस बार किसी का खाता खुलने वाला नहीं है। BJP ने यहां के लोगों को छला है। यह चुनाव ‘छलिया बनाम बलिया’ का है। पीएम मोदी और BJP नेताओं के भाषण से इनके सहयोगी भी इनका झूठ जान गए हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं और जो बड़े नेता हैं वो बड़ा झूठ बोल रहे हैं। बलिया क्रांतिकारियों की धरती है। एक दिन पहले PM मोदी यहां आए थे। वह गिना रहे थे कि उज्ज्वला की शुरुआत यहीं से हुई थी। 5वें चरण के बाद विपक्षी ठंडे हो गए हैं, लेकिन BJP वालों का चेहरा बता रहा है कि ठंडा कौन पड़ गया है।

नौजवानों को देंगे नौकरी- अखिलेश यादव ने कहा कि BJP वालों को नहीं पता कि बलिया आते-आते वह छांट दिए जाएंगे। गर्मी निकालने वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। गर्मी निकाल रहे हैं, लेकिन भर्ती नहीं निकाल रहे। 11 लाख पद पुलिस में खाली हैं। यह सरकार भर नहीं पाई। UP-TET वाले 5 सालों से इंतजार कर रहे हैं। सपा सरकार बनने पर इनका समायोजन किया जाएगा। गैर राज्यों में पुरानी पेंशन मिल रही है। सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी। सपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में पुलिस और फौज में नौजवानों के लिए भर्ती निकालने का काम करेंगे। 11 लाख सरकारी पदों पर नौजवानों को नौकरी देने का काम करेगी।

सभा में मची अफरातफरी- अखिलेश यादव की जनसभा में अफरातफरी मच गई। सभास्थल पर अखिलेश के सम्बोधन के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में काफी देर तक धक्का-मुक्की करते रहे। धक्का-मुक्की के बीच गिरकर कई लोग जख्मी हो गए। बेकाबू भीड़ के सामने पूर्व सीएम के सुरक्षाकर्मी भी नहीं टिक सके। मंच पर मौजूद कुछ नेताओं ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। मंच के पास रस्सा लगाकर रोके जाने पर सपा नेताओं की सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago