Categories: बलिया

बलिया की छात्रा से BHU कैंपस में छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

बलिया की रहने वाली ग्रेजुएशन की एक छात्रा से वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छेड़छाड़ हुई है। इतना ही नहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके दोस्तों के साथ मारपीट भी की गई है। लंका थाने में इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के रिसर्च स्कॉलर और ब्रजनाथ हॉस्टल में रहने वाले हर्ष, रंजीत और आनंद यादव के अलावा अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

बलिया की रहने वाली छात्रा- छात्रा ने बताया कि वह बलिया जिले के नरही क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली। BHU में बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। बस्ती जिले के गौर थाना का अमन सिंह उसका दोस्त है। बीती 21 अगस्त की शाम वह अपने दोस्त अमन के साथ कंप्यूटर सेंटर से सेंट्रल लाइब्रेरी जा रही थी। कंप्यूटर सेंटर चौराहा पर 20-25 बाइक से 60 लड़के जाते दिखे। उन्हीं में से एक बुलेट बाइक पर सवार हर्ष यादव ने अश्लील इशारे करने के साथ ही अभद्र टिप्पणी की। जिसका विरोध करने पर मारपीट भी की।

वहीं जब छात्रा के दोस्त अमन ने घटना की जानकारी अपने दोस्त उमेश यादव को दी तो उसने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को फोन किया। इसके बाद अमन, उमेश और दो दोस्तों के साथ सीर गेट पहुंची। छेड़खानी और बदसलूकी करने वाले छात्र भी वहीं खड़े थे तो उमेश यादव उनकी फोटो खींचने लगा। इस पर छेड़छाड़ करने वालों ने उमेश यादव की जमकर पिटाई की। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। मारपीट की घटना सीर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके अलावा भी आरोपियों की फोटो पुलिस को दी गई है।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई- इस पूरे मामले को लेकर लंका थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीती रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago