Categories: बलिया

बलियाः 23 सिंतबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे छात्रनेता

बलियाः कोतवाल के अभद्र व्यवहार से नाराज छात्रनेता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रनेताओं की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द कोतवाल को निलंबित किया जाएगा। अब छात्र 23 सिंतबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।
छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में बैठक आयोजित की। इस दौरान छात्रनेताओं ने कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ शहर कोतवाल पर लगे अभद्रता के आरोप पर विचार-विमर्श किया। ज्ञानेन्द्र पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ छात्रनेता के साथ दुर्व्यवहार और अब तक बलिया कोतवाल के निलंबन ना करने के कारण छात्रनेताओं में भारी आक्रोश है। इसलिए 23 सितंबर को गांधीवादी एवं संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा।
कमलेश सिंह सुखन ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी नेताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन का व्यापक असर होगा।बैठक में रूपेश चौबे, आलोक कुंवर, राणा कुणाल, प्रवीण सिंह, सतीश उपाध्याय, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कुंवर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव एवं संचालन टीडी कॉलेज के छात्रनेता प्रवीण सिंह ने किया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago